Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-04-23 at 1.15.14 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति का अनावरण करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अप्रेल को हमारे क्षेत्र के गांव सोनियासर गोदारान पहुंचेगे। आज जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल व एसपी तेजस्विनी गौतम गांव में पहुंचे है। दोनों अधिकारियों ने गांव का जाचजा लिया व प्रशासन को तैयारियों संबंधी निर्देश दिए है। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा भी मौके पर मौजूद है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, आरपीएस दिनेश कुमार सहित प्रशासन के कई कार्मिक मौजूद है। सभी ने मूर्ति अनावरण व समारोह स्थल को देखा व तैयारियों संबंधी चर्चा की है।

ग्रामीण है स्वागत को उत्सुक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर के सभी बासों में ग्रामीण उत्साहित है और सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटें है। ग्रामीण रोजना बैठक कर तैयारियों पर चर्चा करते हुए अपना योगदान देने को आतुर है। शहीद के पिता हड़मानाराम गोदारा, भाई जगदीश गोदारा, सरपंच नंदकिशोर बिहाणी व सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर व एसपी ने आयोजन स्थल का जायजा लिया, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने जिला प्रशासन को तैयारी संबंधी जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद के पिता व भाई सहित मौके पर अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद है।