Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के पश्चिमी छोर पर आज मेले का माहौल है। यहां बड़ी ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और सजदे में सर झुकाते हुए अमन चैन की दुवाएं मांगी। ईद उल फितर की नमाज जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ने अदा करवाई और नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, कांग्रेस नेता मूलाराम भादू, विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, विधायक निजी सचिव संदीप चौधरी, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, पार्षद सोहनलाल ओझा आदि ने ईदगाह पहुंच कर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। यहां प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक चौबंद रही और श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार, सीआई अशोक विश्नोई मय टीम मौजूद रहे। यहां मुस्लिम समाज के युवा असगर अली भाटी, ताहिर काजी, अब साहिल भुट्टा आदि ने भी समाज को ईद की मुबारकबाद दी।

पूरबी ईदगाह में भी रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रेल 2023। एक माह के रोजे के बाद ईद के पर्व पर नेशनल हाइवे स्थित पूरबी ईदगाह में भी रौनक रही। यहां बिग्गाबास के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की सामूहिक नमाज अदा की और अमन चैन की दुवाएं मांगी।