Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। सीएम अशोक गहलोत का कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ में 29 अप्रेल को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे के सबन्ध में जिला कलेक्टर से सीएमओ द्वारा टिप्पणी मांगी गई है। सीएमओ के पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री 29 अप्रेल को सुबह साढे ग्यारह बजे गांव गुसाईंसर बड़ा में स्व श्रीमति प्रभाताई ओझा स्मृति सेवा ट्रस्ट नागपुर द्वारा निर्मित राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन व स्टाफ क्वार्टर का लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। वहीं दोपहर दो बजे सीएम सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा एवं ग्राम धीरदेसर चोटियान के शहीद नायक राकेश चोटिया की मूर्ति का अनावरण समारोह में भाग लेंगे। शहीद राकेश चोटिया के पैतृक गांव धीरदेसर चोटियान में बनी हुई उनकी प्रतिमा अनावरण भी सीएम द्वारा होना तय किया गया है। लेकिन यह कार्यक्रम भी शहीद हेतराम गोदारा के गांव सोनियासर गोदारान में ही होगा या मुख्यमंत्री शहीद राकेश चोटिया के पैतृक गांव धीरदेसर चोटियान भी जाएंगे यह अभी स्प्ष्ट नही हो पाया है।