Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रेल 2023। क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढ़ें एक साथ एक नजर में और जुड़े प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।
सूर्यग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैशाख बदी आमवस्या गुरूवार को कल खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। वेदपाठी पंडित विष्णुदत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे भारत में ग्रहण से संबंधित सूतक, स्नान, दान पुण्य, कर्म, यम, नियम मान्य नहीं होंगे। पंडित ने बताया कि कोई श्रद्धालु भ्रमित नहीं होकर अमावस्या के धार्मिक आयोजन कर सकते है।
सत्तासर में 23 अप्रेल को लगेगा नि:शुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में 23 अप्रेल को पंचायत भवन प्रांगण में नि:शुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 प्रारंभ होगा तथा शाम 5 बजे तक चलेगा। शिविर में डॉ आशुराम भाटी अपनी सेवाएं देंगे तथा विभिन्न रोगों से ग्रस्त रोगी परामर्श ले सकेंगे। शिविर में आयुर्वेदिक दवाईयां रियायती मूल्य पर दी जाएगी। शिविर के आयोजन में बीरबल पूनियां, ओमप्रकाश लखारा, ओमप्रकाश नैण अपनी सेवाएं देंगे व मुख्य अतिथि सरपंच सुनील मलिक होंगे।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाधड़िया से डेलवां तक 9 किलोमीटर की पक्की सड़क के लिए सपंर्क सड़क संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समिति संयोजक धूड़ाराम गोदारा, सरपंच किशन गोदारा, सुरजाराम मोट, आसाराम फौजी, संतोष दास स्वामी, देवकरण पारीक मौजूद रहें। गोदारा ने कहा कि समिति लगातार संघर्ष करेगी।
गांव कुनपालसर के युवाओं ने बचाए नील गाय के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुनपालसर के युवाओं ने वन्य जीव नील गाय के प्राण बचा कर मानवीयता का संदेश दिया। नील गाय गांव की रोही में पानी की डिग्गी में गिर गई। इससे गाय के पैरों में चोट भी आई। युवा लिखमाराम मेघवाल, पुसाराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल व बजरंग ने गाय को डिग्गी से निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ पशु चिकित्सालय में ईलाज करवाया व वन विभाग के सुपुर्द किया। ग्रामीणों ने युवाओं के कार्य की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने बचाएं नील गाय के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क संघर्ष समिति के लिए सदस्य मिले जिला कलेक्टर से, दिया ज्ञापन।