Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रेल 2023। कातर कस्बे के बाजार में एसबीआई बैंक के सामने देर रात एक पिकअप खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समीप स्थित गांव सोनियासर उदयकरणावतान का युवक महेंन्द्र पुत्र मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। वहीं मृतक का भाई संग्राम सहित एक अन्य बेरासर निवासी रामकरण जाट भी गंभीर घायल हुआ है। सूचना मिलने पर कातर पुलिस मौके पर पहंची व यातायात को सुचारू करवाया। मृतक का सांडवा में पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक घर का सामान लेने कातर गए थे और कातर में ही इस हादसे का शिकार हो गए। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो, युवक की मौत।