Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रेल 2023। लखासर में पीएचसी के पास आम गली में ताश पत्तों पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया व नगदी पर पत्ते जब्त कर लिए। एएसआइ्र रविंद्रसिंह ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान लखासर पहुंचे तो मोहनसिंह पुत्र टीकूसिंह, श्रवणराम पुत्र आदूराम, नंदराम पुत्र हरिराम को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकड़ा। कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश, मोहनलाल, गोरखाराम, राजवीर व अजीत शामिल रहें। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 2250 रूपए नगदी व 52 पत्ते जब्त किए और 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह को सौंप दी है।