Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रेल 2023। स्वर्गीय सीताराम चाहर के घर कोहराम मचा है, विधवा मां का कलेजा जवान बेटे की मौत के बाद बेसुध बहू को देखकर फट रहा है और वह स्वयं को लेजाने की बात भगवान को कह रही है, दो मासूम बेटियां और एक नन्हा बेटा सबकी सांत्वना का अर्थ समझने का प्रयास कर रहें है, पड़ौसियों के घर भी आज चुल्हा नहीं जला है और दोस्त नम आंखो से संस्मरण याद कर रहें है। ये दृश्य गांव जैसलसर में गुरूवार शाम हुए दर्दनाक हादसे के बाद का है। खेती बाड़ी कर अपने घर परिवार की सभी जिम्मेदारियां ओटने वाले युवक रामरतन थ्रेसर मशीन व ट्राली के बीच में आने से अकाल मौत का शिकार हो गया। रामरतन पिता की मौत के बाद अपनी का मां इकलौता सहारा था। तीन विवाहित बहनों और स्वयं के परिवार का पालनकर्ता चले जाने रिश्तेदारों में भी मायूसी छाई है। युवक की मौत के बाद आज सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया और गांवभर में माहौल गमगीन है। हर कोई ईश्वर को कोस रहा है और इस अनहोनी पर शोक प्रकट कर रहा है।
लापरवाही से ट्रेक्टर चलाकर टक्कर मारने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लापरवाही से ट्रेक्टर चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मृतक के भाई ने मामला दर्ज करवाया है। जैसलसर निवासी नोरगंगराम पुत्र हुक्माराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का बेटा भाई रामरतन पुत्र सीताराम चाहर गुरूवार को हड़ामनगिरी गुसाईं के खेत में कृषि कार्य करने गया था। यहां धनपत पुत्र पोकरराम ने लापरवाही से ट्रेक्टर को बेक लेते हुए रामरतन को टक्कर मार दी। रामरतन बेहोश हो गया और हम उसे अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी है।