Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रेल 2023। गांव उदरासर निवासी 19 वर्षीय युवक दिनेश सोनी गुरुवार सुबह 11 बजे से लापता है। युवक श्रीडूंगरगढ़ के डागा कटले में सोने चांदी का काम करता है और सुबह 8.30 बजे अपने गांव से दुकान के लिए आ गया। पिता श्यामसुंदर पुत्र जगदीश सोनी ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। परेशान पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर 2 बजे दुकान मालिक रोहित बंगाली ने फोन कर उसे बताया कि करीब 11 बजे दिनेश दुकान से निकला और वापस दुकान नहीं आया है। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। पिता ने थानाधिकारी से युवक को ढूंढने की गुहार लगाई है। परिजनों ने टाइम्स के सभी पाठकों से भी मदद की अपील करते हुए युवक के कहीं नजर आने पर पुलिस को या उन्हें 9602914051पर संपर्क कर सूचना देने की बात कही है।