Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2023। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंति की पूर्व संध्या पर आज शाम 5 बजे मोमासर बास अंबेडकर भवन से महारैली निकाली जाएगी। सद्भावना व समानता का संदेश देते हुए रैली बाजार के मुख्य मार्गों से निकल कर सरदारशहर रोड स्थित अंबेडकर स्मृति भवन पहुंचेगी। बाजार में अनेक स्थानों पर रैली का स्वागत होगा व अनेक संगठन व नागरिक रैली में भाग लेंगे। राजेंद्र नोसरिया ने बताया कि गत सप्ताह से रैली के लिए कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर रहें है और नागरिकों को रैली में आने का न्यौता दे रहें है। आयोजन समिति के संदीप जयपाल ने बताया कि रैली के बाद शुक्रवार को सुबह 11 बजे अंबेडकर स्मृति भवन में जयंति समारोह का आयोजन किया जाएगा। समिति सदस्य सुभाष कमलिया, पुखराज तेजी, चेतन भारतीय ने तैयारियों का जायजा लिया है।