Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रेल 2023। दुलचासर सांवतसर मार्ग पर धरने का आज 65 वां दिन पूरा हो गया है और धरनार्थियों के समर्थन में भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मिला। बीकानेर में सांसद सेवा केंद्र में हुई मुलाकात में किसानों ने रेलवे से अपने खेतों में आने जाने का रास्ता दिलवाने की मांग की। जाखड़ ने कहा कि रेलवे के नियमानुसार अंडर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है और सरकार शीघ्र ये कार्य करवाकर ग्रामीणों, किसानों व विद्यार्थियों को राहत दें। इस पर मंत्री ने इस रेलवे अंडर ब्रिज के संबंध में राज्य सरकार से प्रस्ताव बनवाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से वित्त स्वीकृति जारी करवाने का पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रेमाराम महिया, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सोनी, बाबूलाल जाजड़ा, छैलू सिंह, कुशाल सिंह सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।