Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रेल 2023। अनेक प्रतिष्ठित संगठनों व संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले महावीर माली ने श्रीडूंगरगढ़ का मान राजधानी जयपुर तक बढाया। माली को राज्य स्तरीय महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चंदेल, जयपुर जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी सहित अतिथियों ने सम्मानित किया। बता देवें ये पुरस्कार महात्मा ज्योतिबा फुले की विचारधारा से प्रेरित एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाता है। माली ने बताया कि वे निरंतर सामाजिक समरसता व भेदभाव रहित समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत रहेंगे व अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा से देंगे। माली को अनेक संस्थाओं व जानकारों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स परिवार की ओर से भी माली को बधाई दी गई है।