Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-04-09 at 11.17.49 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स  9 अप्रेल 2023। शनिवार को सुबह चार बजे से थानाधिकारी अशोक विश्नोई के निर्देशन में चार पुलिस टीमें चारों दिशाओं में अपराधियों की धरपकड़ में देर रात तक जुटी रही। एनडीपीएस की चार कार्रवाईयां की गई जिनमें सबसे बड़ी कार्रवाई गांव ठुकरियासर में हुई। थानाधिकारी की टीम गांव ठुकरियासर पहुंची और 39 वर्षीय रतिराम पुत्र भंवरलाल सारण के घर रेड दी। रतिराम को गिरफ्तार कर टीम ने उसके कब्जे से 26 किला 50 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ पकड़ने की इस कार्रवाई में थानाधिकारी सहित उनकी टीम में लेखराम, सुशील, राजवीर, सतीश व राकेश शामिल रहें। वहीं इसी टीम ने देर रात गांव मोमासर से आड़सर मार्ग पर आड़सर निवासी पांचीलाल पुत्र मोतीराम सुथार को पकड़ कर आरोपी से 3 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। एसआई बलवीरसिंह की टीम ने तीसरी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आड़सर बास से विकास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 850 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। चौथी कार्रवाई इसी टीम ने गांव डेलवां में की और गांव के 40 वर्षीय मुन्नीराम पुत्र वीरूराम जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 900 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। बता देवें कल पूरे संभाग में पुलिस ने अनेक कार्रवाईयों को अंजाम देते हुए कुल 791 अपराधियों की धरपकड़ की है।