Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का अग्रणी न्यूज नेटवर्क होने के साथ जिले के अनेक भागों में पाठकों का पसंदीदा न्यूज नेटवर्क है। सभी पाठकों के लिए पूरे जिले के थानों में दर्ज शुक्रवार के सभी मामले पढ़े एक साथ और बने जागरूक।
लेनदेन को लेकर हुई मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में मनीष कुमार डागा पुत्र देवकिशन डागा निवासी बड़ा बाजार ने गट्टू महाराज निवासी बीकानेर पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया की चाय की दुकान के पास आरोपी और मेरे बीच लेनदेन की बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई तो आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांव एसआई फुसाराम को सौंप दी है|
मठ के मकान में की तोड़फोड़, चार के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाना क्षेत्र में गारबदेसर निवासी हनुमाननाथ शिष्य महंत शिवनाथ ने जगमाल सिंह पुत्र उदयसिंह, रामकुमार पुत्र मोहनराम ब्राह्मण, रामेन्द्र पुत्र ओंकारसिंह राजपुत व कानसिंह पुत्र सावंतसिंह के खिलाफ एक राय होकर जागियानसन मठ के मकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रामनिवास को दी है।
किराए पर लिया ट्रेक्टर ट्रोला बेच डाला, पीड़ित पहुंचा थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में साजनवासी हनुमानराम पुत्र मघाराम जाट ने इसी गांव के निवासी भंवरलाल गोदारा पुत्र हनुमानराम व भंवरलाल ढाका पुत्र गुमानराम निवासी चुरू कांधलसर व ओमप्रकाश नायक पुत्र पुरखाराम निवासी साधासर के खिलाफ आरोप मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे किराए पर ट्रेक्टर व ट्रोला लिया व दूसरे को बेच डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई भंवरदान को सौंप दी है।
वाहन चालक की टक्कर से पोते की मौत, दादा ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में सिलवा निवासी अजीताराम पुत्र शंकरराम नायक ने पुलिस को बताया कि वाहन न. RJ 21GC7185 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पोते को टक्कर मार दी। जिससे पोते की मृत्यु हो गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सुरेश सिंह को सौंप दी है।
थाने के सामने से मोटरसाईकिल चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में सतपालसिंह पुत्र महेंद्रसिंह निवासी 10 बीडी सी ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल खाजूवाला थाने के गेट के सामने खड़ी थी और अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई ग्यारसीलाल को दी गई है।
जातिसूचक गालियां देकर की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में राहुल पुत्र लिछमनराम निवासी वार्ड न. 20 लूणकरणसर ने इसी कस्बे के निवासी सोनू मिरासी, जगदीश, राजूनाथ, भीमयोगी, सुनिल योगी के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि सोनी मार्केट में आरोपियो ने लाठी, डंडो व बेल्ट से मारपीट करते हुए धमकाया व जाति सूचक गालियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ लूणकरणसर नोपाराम भाकर को सौंप दी गई है।
घर में घुसकर पीटा व चेन तोड़ कर ले गए, पांच के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में जगदीशनाथ पुत्र भंवरनाथ निवासी वार्ड न. 11, लूणकरणसर ने शोएब, सचिन नंदू उर्फ़ रोहित, ललित निवासी लूणकरणसर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियो ने घर में घुसकर मारपीट की और मेरे पुत्र सुनिल के गले से चांदी की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ नोपाराम भाकर को दी गई है।
हिस्से की जमीन पर की तोड़फोड़ का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में मदनलाल पुत्र रजीराम जाट निवासी वार्ड न. 10 लूणकरणसर ने इसी कस्बे के निवासी भगवानाराम गाट, राजूराम गाट, किसनलाल पुत्रगण गणेशाराम गाट व शिवकुमार पुत्र महावीर लखोटिया के खिलाफ आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस केा बताया कि आरोपियों ने उसके पिता के हिस्से की जमीन पर ट्रेक्टर और जेसीबी से तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह को सौंप दी।