Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
Hindi_Diwas_Par_Shayari
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 14 सितंबर 2019। गांव उदरासर में हिंदी भाषा दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ विषय पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखे। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के इतिहास की जानकारी देते हुए वर्तमान में विश्व पटल पर हिंदी की बढती साख के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय स्टॉफ सुषमा सेन, पूनम चौधरी, लेखराम धतरवाल सहित पूरे स्टॉफ ने भाग लिया।

कस्बे के विद्यालय सनसाईन में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी कविताओं पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता गोड़ ने बच्चों को हिंदी भाषा के बारे में जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। उदरासर में मनाया हिंदी दिवस।