Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20190913-WA0016
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 सितंबर 2019। विद्यार्थी जीवन में मोबाइल का प्रयोग घातक है। मोबाइल के प्रयोग से बच्चों का दिमाग अध्ययन से भटक जाता है। उनका ध्यान केन्द्रित नहीं हो पाता और बच्चे अपने लक्ष्य को नहीं पा सकते। ये विचार संवित सोमगिरी महाराज ने भारती निकेतन विद्यालय में आयोजित  कार्यक्रम में कहें। सोमगिरी जी ने कहा कि माता पिता बच्चों को फोन से दूरी रखना सिखाएं और अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना बताऐं। बच्चों को गीता अध्ययन से संस्कारों की जानकारी दें। उन्होंने विद्यार्थियों को महापुरूषों की जीवनी के बारे में बताया जिन्होंने सन्मार्ग पर चल कर महानता को प्राप्त किया। उन्होंने अर्जुन द्वारा गांडीव धनुष से मछली की आँख को लक्ष्य बना कर भेदने की कथा सुनाई।  कार्यक्रम का आयोजन मानव प्रबोधन प्रन्यास द्वारा संचालित गीता प्रतियोगिता के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में विमर्शानंद गिरी, समान्द गिरी ने विद्यार्थियों को गीता के मुख्य श्लोंको के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन तहसील प्रभारी कांति प्रकाश दर्जी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के श्याम स्वामी ने भी विचार व्यक्त किये। तहसील स्तर पर परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा व 16 विद्यालय, 4 कॉलेज के पाँच हजार विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेगें।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। भारती निकेतन में संवित सोमगिरी महाराज बच्चों को प्रवचन देते हुए।