Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20190722-WA0047
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2019। भाजपा ने आज श्रीडूंगरगढ़ शहर, जेतासर, मिंग्सरिया में सदस्यता अभियान चलाया व कई नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा। शहर में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार ने की। सुथार ने कार्यकर्ताओं को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया। अभियान के जिला संयोजक सवाई सिंह ने कहा कि भाजपा आज देशव्यापी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है जो समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती है। ओबीसी मोर्चा के मदनदास स्वामी , भाजपा सदस्य अभियान के शहर संयोजक संतोष बोहरा, सह संयोजक सीताराम सोनी, ओम प्रकाश नाई, राजेंद्र प्रसाद स्वामी, नवरत्न सिंह, विनोद गिरी गुसाईं, रामकरण सिद्ध, जगदीश छिंपा, मंजूर खान, आसकरण बाहेती, आशु नाई, मांगीलाल नाई, भरत सुथार, ने भाग लिया।

जेतासर में ओमप्रकाश नाई की अध्यक्षता में सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाई ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए गांवो में भाजपा सदस्य संख्या को रिकॉर्ड स्तर तक ले जाना है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता सम्मिलित प्रयास करें। ओबीसी मोर्चा मंडल के अध्यक्ष पूनमचंद, मुखदास स्वामी, शंकर नायक, बीरबल स्वामी, गोपाल कायल, राहुल माली, सुरेश राजपुरोहित सहित जेतासर से कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात जेतासर गौशाला में पौधरोपण भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम 2019 को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में भाजपा कार्यकर्ता पौधरोपण करते हुए।