Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20191003-WA0019
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2019। देश में स्वच्छता के लिए महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक हो सकती है। अब समय आ गया है कि कहने मात्र से नहीं प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने के संकल्प को निज जीवन में उतारने से भारत माँ का बोझ हल्का हो सकेगा। ये विचार आचार्य महाप्रज्ञ की शिष्या साध्वी पावनप्रभा ने तेरापंथ महिला मंडल के आयोजन में व्यक्त किया। साध्वी ने विद्यार्थियों से स्वयं व घर में माता पिता को भी पॉलीथिन प्रयोग नहीं करने देने के लिए मनाने का आग्रह किया। साध्वी ने कहा कि प्लास्टिक को दृढ़ होकर ना कहने के तेरापंथ के इस संकल्प को जन जन तक पहुंचाना ही इस प्रयास को सार्थक करेगा। साध्वी मालू भवन में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “सुनो वक्त की पुकार प्लास्टिक को करें इंकार ” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों व जनसमूह को सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम का प्रारम्भ महिला मंडल ने मंगल गान से किया। प्रतियोगिता में भारती निकेतन, सेसोमू स्कूल, मॉर्डन राजस्थान स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, महाराणा प्रताप स्कूल, ब्राइट फ्यूचर, के 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीति पुगलिया, दूसरे स्थान पर रुपाली रिणवां, तीसरे स्थान पर महिमा दुगड़ रही। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रकाश भादानी, कपिला स्वामी, रहे। आज यहां चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसके निर्णायक रामावतार सोनी रहे। इसका परिणाम 6 अक्टूबर को आयोजित रैली में दिया जाएगा। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता दुगड़, मंत्री मधु झाबक सहित मंडल महिलाओं ने सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए। कन्या मंडल की आकांक्षा ने कार्यक्रम का संचालन किया व कन्या मंडल प्रभारी चंदा जैन ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।