Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20190824-WA0052
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2019। शुक्रवार व आज शनिवार को दोनों दिन जन्माष्टमी कस्बे में धूमधाम से मनाई गई। घर घर मंदिर सा बन गया व मंदिर कृष्ण धाम बन गये, कृष्ण भजन के गूंजते प्रांगण व झूमते नागरिक जिससे कस्बा वृन्दावन सा नजर आया। आज जेपीएस स्कूल, सेसोमू स्कूल, सेवा भारती ने राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
जेपीएस में बच्चों ने भजनों व राधा कृष्ण गानों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। जेपीएस निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने बच्चों को प्रोत्साहन उपहार दिए व भारतीय संस्कृति में कृष्ण का महत्व बताया।

सेसोमूं स्कूल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रीकृष्ण एवं राधा की सुंदर झांकियां सजाई गईं। नर्सरी कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों के अनन्य प्रेम को प्रकट करते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में बताते हुए छात्रों को कर्मठ बने रहने के लिए प्रेरित किया। संस्था की उपाध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक उमेष व्यास समस्त स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।

सेवा भारती समिति ने आज सांसी एवं नायक बस्ती कालू बास में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। ओर कृष्ण बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेवा भारती क्षेत्रीय संस्कार केंद्र प्रमुख एवं प्रशिक्षण प्रमुख गोविंद भाई ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता तोलाराम जाखड रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवर लाल ने की। समारोह में भाग लेने वाले सभी कृष्ण बालकों को पारितोषिक वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर-घर कान्हा का जन्मोत्सव मनाया, मनमोहक झांकियां सजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में बच्चों ने मटकी फोड़ने का आनंद लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में राधा कृष्ण प्रतियोगिता के प्रतियोगी बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल में उत्साह पूर्वक बच्चों ने कृष्ण रूप धरा।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सेवा भारती ने सांसी व नायक बस्ती में मनाया कन्हैया का जन्मदिवस।