Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
default.aspx
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 26 जून 2019। बीकानेर से जयपुर की बस में बैठी महिला श्रीडूंगरगढ में बस से उतर गयी व लापता हो गयी। जयपुर निवासी वैदप्रकाश जाट ने श्रीडूंगरगढ थाने में उपस्थित होकर अपनी पत्नी व बच्ची को ढूंढ लाने की गुहार की। वैदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी भारती बेटी नव्या के साथ अपने पीहर शेखसर लूणकरनसर गयी हुई थी। मेरे साले भजनलाल काजला ने 24 जून को भारती को नव्या के साथ राजस्थान लोक परिवहन की बस में शाम 6 बजे बिठाया। लेकिन सुबह तक वो जयपुर नहीं पहुँचे जब परिजनों ने कंडक्टर से पता किया तो उसने बताया कि वह श्रीडूंगरगढ उतर गयी। भारती के गायब होने के बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है। भारती के परिजन बच्ची सहित खो जाने से बेहद परेशान हो रहे है व किसी अनहोनी की आंशका से चिंतित भी है। वैदप्रकाश ने पुलिस से जल्द् कार्यवाही की मांग की।

श्रीडूंगरगढ की विश्वसनीय व प्रमाणित खबरों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ टाइम्स से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खबरें अपने मोबाईल में सीधे प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/K6dYSQW23IiHbg1Qj2aZsH

हमारे वाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए हमे वाटसएप करें- 94149-17401

और हमारें फेसबुक पेज को लाइक करें- https://www.facebook.com/sridungargarhtimesnews/