Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20190730-WA0005
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2019। मंगलवार को प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घूमचक्कर सहित यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए जगह जगह खड़े नजर आ रहे है। कुछ को तो हड़ताल की जानकारी नही थी और वो घर से निकल पड़े। के सरकारी ड्यूटी वाले भी बसों के नही चलने से परेशान होते दिखे।
वंही बीकानेर से जयपुर को जाने वाली बस श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर पर पहुंची तो हड़तालियों ने उसे रोक लिया व आगे नही जाने दिया। बस यूनियन के लोग बस को घेर कर खड़े है व उनकी बस चालक से बातचीत खबर लिखने तक चल रही है।

ज्ञात रहे कि सभी प्राइवेट बसों ने आज टैक्स बढ़ाने के विरोध में हड़ताल की है। क्षेत्र में सभी जगह बस मालिक आज बसें नही चलाएंगे। व सरकार से टैक्स बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से आई बस को घूमचक्कर पर रोका गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसों के नही चलने से परेशान यात्री, दूसरा साधन मिलने का इंतजार करते हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसों की आवाजाही नहीं होने से सरकारी स्कूलों के बच्चें पिकअप पर चढ़ कर स्कूल जाते हुए।