Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2020। श्रीडूंगरगढ में यादगार समय बिता कर जाने वाले और यहां जनमानस पर अमिट छाप छोड़ने वाले दिवंगत थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को श्रद्धाजंलि देने में आज कस्बे के स्वेच्छिक अपने प्रतिष्ठान रविवार को बंद रखने की घोषणाएं कर रहे है। श्रीमैढ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ श्रीडूंगरगढ के अध्यक्ष बाबूलाल सहदेवड़ा ने स्वर्णकार समाज के प्रतिष्ठान बन्द रखने की जानकारी दी है और पान एसोसीएशन के प्रवक्ता अमित पारीक ने भी बताया कि रविवार को एसोसिएशन से जुड़ी समस्त दुकानें विष्णुदत्त के सम्मान में बंद रखी जायेगी। श्रीडूंगरगढ़ कम्प्यूटर एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान सुथार ने बताया जनता के थानेदार के सम्मान में आज एसोसिएशन के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जनरल एंड स्टेशनरी यूनियन, कपड़ा और रेडीमेड यूनियन, खुदरा व्यापार यूनियन ने भी बन्द की घोषणा की है। ज्ञात रहे देर रात कई व्यापारियों ने स्वेच्छिक बंद का मानस बना कर घोषणाएं की थी। इसमें कस्बे के प्रमुख मिठाई विक्रेता, सरदारशहर रोड़ बिल्डिंग मैटेरियल ऐसोसीएशन, मोबाईल विक्रेता ऐसोसीएशन आदि ने विश्नोई को रविवार को श्रृद्धांजलि देने एवं अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणाएं देर रात कर दी थी। कृषि मंडी भी रविवार को पूर्णतया बंद रहेगी। वहीं दूसरी और श्री गुरु जंभेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट खाजूवाला ने आज 11 बजे विश्नोई को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देगा।

व्यापार मंडल की चुप्पी पर सवाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का व्यापार मंडल सतत सक्रिय व्यापार मंडल है और क्षेत्र की हर प्रमुख घटना के बाद मंडल की सक्रियता दिखायी देती है। लेकिन विष्णुदत्त विश्नोई को श्रद्धांजलि देने के कस्बे आमजन की भावनाएं समझने में व्यापार मंडल पीछे क्यो रह रहा है यह बड़ा सवाल सभी के मनो में उठ रहा है। इस विषय पर व्यापार मंडल महामंत्री श्यामसुंदर पारीक द्वारा श्रद्धांजलि देना हर श्रीडूंगरगढ़ वासी का फर्ज तो बताया गया है लेकिन स्वेच्छिक बन्द की घोषणा नही की गई है। ऐसे में व्यापार मंडल से निराश हुए कस्बे के आम व्यापारी और अलग अलग एसोसिएशन स्वयं ही आप के स्तर पर विष्णुदत्त विश्नोई के श्रद्धांजलि में अपनी अपनी ओर से स्वेच्छिक बन्द की घोषणाएं कर रहे है।