Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20190503-WA0021
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2019। रविवार को क्षेत्र में ऐसा अनूठा गठबंधन जुड़ा की जिसने सुना उसने सराहा। कई समाजो में आज भी जंहा बेटे के लिए बोली लगती है। वंही ये उदाहरण पेश किया क्षेत्र के इंदपालसर में सुरेंद्र सहु ने। सहु जो पेशे से इंजीनियर है ने समाज मे एक अनुठी पहल कर समाज के सामने एक आईना रखा है कि इंजीनियर भी बिना दान दहेज के विवाहित होते है। सामान्यतः डॉक्टर और इंजीनियर सबसे महंगे दूल्हे साबित होते है। कुशलराम सहु व उनके बेटे सुरेंद्र सहु ने आदर्श प्रस्तुत करते हुए ये विवाह सम्पन्न कराया। सुरेंद्र का विवाह जालबसर निवासी द्रोपती पुत्री मालाराम लखा से हुई है। द्रोपती अध्यापिका है और भारत के भविष्य निर्माण में लगी है। उन्होंने अपने ही विवाह में बेटी बोझ नही को चरितार्थ किया। इस कार्य से सभी परिवारजन ही नही पूरे ग्रामवासी गोरवान्वित महसूस कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरेंद्र ओर द्रोपती का विवाह संपन्न, बिना दहेज के। समाज मे उदाहरण प्रस्तुत।